ओनबिलाई गांव में अमृत सरोवर का निरिक्षण करती तीन सदस्यीय टीम-संवाद
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक की तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को पोखरों के जीर्णोद्धार में गुणवत्ता के शिकायत की जांच की। जांच के दौरान तालाबों के किनारे उगी घास एवं झाड़ियों को साफ कराने के निर्देश दिए। टीम ने तालाबों पर बनाई गई पक्की सीढ़ियों सहित पाथ आदि का मापन भी कराया।
टीम सबसे पहले नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओन बिलाई पहुंची। जहां वित्तीय वर्ष 2022-23 में अमृत सरोवर का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया था।
जांच के दौरान तालाब के चारो तरफ लगे खडंजा पाथ पर उगी घास को तत्काल साफ कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा तालाब का इनलेट और आउटलेट, सीढि़यां, सीआइवी बोर्ड और खडंजा दुरुस्त पाया गया।
परियोजना के एमबी बुक से मिलान किया। इसके बाद टीम गोनौरा गांव पहुंची। यहां तालाब के जीर्णोद्धार कार्य में बनाई गई सीढ़ियों का मापन कराया। उसके उपरांत टीम सांखी गांव पहुंची। इन गांवों के पोखरों के जीर्णोद्धार कार्य में किसी ने अनियमितता की जिलाधिकारी से शिकायत किया था। संवाद