धर्मसिंहवा में बौद्ध स्तूप का पुनरोद्धार होने से लोगों में खुशी
धर्मसिंहवा। स्थानीय कस्बे में स्थित प्राचीन बौद्घ स्तूप का पुनरोद्धार शुरू हो गया है। बौद्ध से जुड़ा स्तूप दो साल पूर्व बारिश में गिर गया था। इसके पुनरोद्धार की मांग क्षेत्रीय लोग कर रहे थे।
धर्मसिंहवा कस्बे में लगभग 2700 वर्ष पुराना बौद्ध स्तूप है। उपेक्षा के कारण अगस्त 2020 में भारी बारिश के कारण स्तूप भरभरा कर गिर गया था। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर पर्यटन विभाग को बौद्ध स्तूप के पुनरोद्धार के लिए 48 लाख रुपये अवमुक्त हुए थे। इस बीच बौद्ध स्तूप के ढांचे को पुराना स्वरूप देने का कार्य किया जा रहा है। बौद्ध स्तूप का पुनरोद्धार होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय कस्बा निवासी अच्छेलाल जायसवाल, गौरी शंकर जायसवाल, ओम प्रकाश मोदनवाल, बेचन मोदनवाल, वीरेंद्र पांडेय, कैलाश नाथ वर्मा, प्रमोद जायसवाल, जगदंबा प्रसाद भार्गव, सुरेश चंद्र मोदनवाल, धर्मेंद्र कुमार, राजेश कुमार पांडेय, अनिल कुमार सोनी, मनोज कुमार जायसवाल ने कहा है कि बौद्ध स्तूप का पुनरोद्धार हो जाने से धर्मसिंहवा की पहचान बरकरार रहेगी। पर्यटन विभाग बौद्ध स्तूप के अगल-बगल बाउंड्रीवाल सहित स्थल के किनारे इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण भी करा रहा है। लोगों ने बताया कि बौद्ध हॉस्टल के सुंदरीकरण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।