फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला को जेठ ने मारने की धमकी दी, मिलेगी सुरक्षा

Mon, 18 Dec 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने एसपी को सुरक्षा देने के लिए लिखा पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा नगर पंचायत में कार्यरत एक कर्मी पर उसकी पत्नी ने मारने-पीटने का आरोप लगाया है। महिला व उसके बच्चे को भरण-पोषण की रकम भी नहीं दी जाती है। डीएम से महिला मिली तो डीएम ने एसपी को कार्रवाई और महिला को सुरक्षा प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर के पास महिला अशर्फी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि उनके पति मारते-पीटते हैं। पति धर्मसिंहवा नगर पंचायत कार्यालय में तैनात हैं। पति के साथ ही परिवार के अन्य लोग भी उन्हें प्रताड़ित करते हैं। पति उसे घर से निकाल दिए हैं। घर पर ताला लगा दिए हैं। इससे वह बेघर हो गई है। बताया कि पति के भाई उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने महिला की पीड़ा को सुना और एसपी को पत्र लिखकर महिला को सुरक्षा देने के साथ ही आरोपी पर सुसंगत कार्रवाई के लिए कहा है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। महिला को सुरक्षा देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें