अपनी मागों को लेकर विजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देते अवसर अभियंता।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
सामूहिक उपवास पर बैठे विद्युत निगम के अवर अभियंता
समस्याओं का निस्तारण न होने से हैं आक्रोशित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के आह्वान पर अवर अभियंताओं को सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर 24 घंटे का सामूहिक उपवास शुरू किया। इस दौरान अवर अभियंताओं ने कहा कि संसाधन के अभाव में अवर अभियंताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल ने कहा कि उत्तर प्रदेश जल विद्युत निगम में अवर अभियंताओं की कमी है। जिससे क्षेत्र में कार्य कर रहे अभियंताओं पर बोझ बढ़ गया है। साथ ही अन्य समस्याएं बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कर्मियों की कमी को देखते हुए सीधी भर्ती या प्रोन्नति के जरिए इसे भरा जाए और अवर अभियंताओं को क्षेत्र में कार्य कराने के लिए सामग्री उपलब्ध कराई जाए। इं. अमरनाथ यादव ने कहा कि तमाम कार्य एप, पोर्टल आदि के माध्यम से कराए जा रहे हैं, जिससे तमाम दिक्कत आ रही है। आंकड़ा सही ढंग से फीड न होने पर अवर अभियंताओं का उत्पीड़न हो रहा है। इस पर रोक लगाई जाए। इं. बृजेश गुप्ता ने कि बिना सुरक्षा के चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है। ऐसे में तत्काल प्रभाव से सुरक्षा के इंतजाम किए जाए। इसके साथ ही अवर अभियंताओं के वेतन विसंगति को दूर करने की मांग की गई। इस दौरान इं. चंद्रभूषण, घनश्याम यादव, अच्छेलाल पटेल, मनोज कुुमार, अरुण गुप्ता, धनंजय सिंह, दीनानाथ मिश्र, भानुप्रताप, राजन चौबे, अश्वनी पांडेय, सन्नी देओल, राम करन, बेचन प्रसाद आदि मौजूद रहे।