बर्डपुर नंबर 10 के टोला ठकुरापुर में डीएम के आदेश पर राजस्व टीम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के बर्डपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 10 के टोला ठकुरापुर में गड्ढे पर किए कब्जा को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया। गांव निवासी खलीकुरहमान की शिकायत पर डीएम के आदेश पर शनिवार को राजस्व टीम ने दो लोगो के गढ़ही पर किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। साथ ही लोगों को सरकारी भूमि पर कब्जा नहीं करने की चेतावनी दी।
मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 10 के टोला ठकुरापुर में राजस्व टीम ने सरकारी स्वामित्व की गढ़ही पर कब्जा कर कराए गए अवैध निर्माण कार्य को जेसीबी की मदद से गिरा दिया गया। नायब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव ने बताया कि गांव की सरकारी भूमि पर छह लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया था। इसकी जानकारी के बाद ठकुरापुर में पहुंची टीम ने पैमाइश कराने के बाद सरकारी भूमि गढही पर हुए अवैध कब्जे को जेसीबी मशीन लगाकर ढहाने की कार्रवाई की गई। इस बीच अन्य कब्जाधारियों पर कार्रवाई नहीं किया जाना ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना रहा। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक शीतल प्रसाद द्विवेदी, लेखपाल रामशंकर यादव, देवेंद्र त्रिपाठी, विनय पांडेय, अवनीश त्रिपाठी मौजूद रहे। एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित मिश्रा ने बताया कि बर्डपुर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा था उसको हटाया गया है। राजस्व टीम सभी कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी, यह अभियान अब लगातार चलता रहेगा।