फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आठ वर्षीय बालक से कुकर्म

Sun, 10 Mar 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक आठ वर्षीय बालक से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी भी उसका गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना शनिवार की ही बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी एक आठ वर्षीय बालक को गांव का एक लड़का लेकर कहीं गया था। जहां उसके साथ उसने कुकर्म किया। इस बात की जानकारी उसने घर पहुंचकर परिवार के लोगों को दी। पुलिस को फोन के जरिए जानकारी दी गई। शाम तक कोई लिखित तहरीर नहीं पड़ी थी। इस संबंध में एसओ चिल्हिया अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर गई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें