प्रदेश में कानून का राज स्थापित : जगदंबिका पाल
- मेंहदावल में भाजपा की जन विश्वास यात्रा का हुआ स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। भाजपा की जन विश्वास यात्रा बृहस्पतिवार को करमैनी से जिले में प्रवेश की। इस यात्रा में शामिल डुुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने सीएचसी चौराहे पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों में विकास एक खास क्षेत्र व वर्ग के लिए किया जाता था। सरकार की पहचान भ्रष्टाचार व अराजकता अपराध से थी। 2017 में उत्तर प्रदेश में जब योगी सरकार आई तो प्रदेश की पहचान विकास व अपराध मुक्त प्रदेश के रूप में हो रही है। अब प्रदेश में शांति का माहौल है और कानून का राज स्थापित हुआ है।
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाले माफियाओं को बढ़ावा देने, खास वोट बैंक के लिए काम करने वालों की सच्चाई अब जनता जान चुकी हैं। 2017 के बाद प्रदेश की तस्वीर बदली हैं। योगी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार के कार्यकाल में न तो एक भी दंगे हुए न ही भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया गया।
मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि मोदी और योगी सरकार में देश और प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है। शासन की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है। सबका साथ सबका विकास के मुहिम पर भाजपा सरकार काम कर रही है। इस दौरान राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मदन नरायन सिंह, पूर्व चेयरमैन मोतीलाल जायसवाल, पूर्व जिला महामंत्री वेद प्रकाश सिंह, अनिल त्रिपाठी, अत्रिमुनि राय, अशोक सिंह, संजय सिंह, नीतू सिंह, खुनखुन पांडेय, संजीव राय, अनिरुद्ध पांडेय, मृगेंद्र राम त्रिपाठी, संजय तिवारी, महेंद्र दूबे, टीएन शुक्ला, आनंद श्रीवास्तव, फूलचंद्र चौधरी, अखिलेश देववंशी, रामप्रकाश मिश्रा, सुधीर जायसवाल, आनंद गुप्ता, गणेश वर्मा, पंकज जायसवाल, मोहन सिंह, शेषमणि सिंह आदि मौजूद रहे।
जन विश्वास यात्रा का जगह-जगह स्वागत
मेंहदावल। भाजपा के जन विश्वास यात्रा के जनपद के सीमा में स्थित करमैनी घाट पर पहुंचते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। सोनौरा व बाराखाल तिराहे पर पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के पुत्र मृगेंद्र राम त्रिपाठी व किसान मोर्चा के पदाधिकारी धनंजय सिंह के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। वहीं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मदन नरायन सिंह के नेतृत्व में टडवरिया चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पेट्रोल पंप तिराहे पर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश मंत्री नीतू सिंह व मगहर नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। सीएचसी तिराहे पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोतीलाल जायसवाल व उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल दल के नेतृत्व में स्वागत किया गया।