रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों की समस्याएं सुन कर निस्तारण का प्रयास किया गया।
ब्लॉक क्षेत्र पौली के ग्राम पंचायत छपरामगर्वी और शनिचरा में चौपाल में मौजूद ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, शौचालय, सम्मान निधि, राशन कार्ड से संबंधित मामले उठाए। जिसके निस्तारण का आश्वासन देते हुए मौजूद लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारियां दी गई।
इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष मिश्रा, रामप्रताप राय, देवेंद्र यादव, गुड्डी यादव, पवन कसौधन, धर्मदास, राम अशीष आदि लोग मौजूद रहे।