फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन कस्तूरबा विद्यालयों में शुरू होगी इंटर की पढ़ाई

Sun, 23 Mar 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के तीन कस्तूरबा विद्यालयों में नए सत्र से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई शुरू होगी। इन विद्यालयों में हॉस्टल व एकेडमिक भवन बन कर तैयार हो गए हैं। कक्षा आठ पास कर निकलने वाली छात्राओं का नामांकन नजदीक के इंटर कॉलेज में कराया जाएगा। ये छात्राएं छात्रावास में रहकर पढ़ाई करेंगी। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिले में सात ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं जिसमें खलीलाबाद, नाथनगर, सेमरियावां, मेंहदावल, सांथा, हैंसर और बघौली ब्लॉक में विद्यालय चल रहा है। यहां पर कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई होती है। ये विद्यालय पूरी तरह से आवासीय हैं। यहां से कक्षा आठ पास कर निकलने वाली छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए परेशानी उठानी पड़ती थी।
सरकार ने कस्तूरबा विद्यालयों को उच्चीकृत करने का निर्णय लिया। जिसके क्रम में पहले चरण में खलीलाबाद, नाथनगर और सेमरियावां में इंटर तक की पढ़ाई के लिए छात्रावास का निर्माण कराया गया। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि तीन जगहों पर छात्रावास पूरा हो चुका है। सेमरियावां व नाथनगर में एकेडमिक भवन व छात्रावास दोनों तैयार है। वहां की छात्राओं का नामांकन उसी स्कूल में आगे की कक्षाओं के लिए होगा। जबकि खलीलाबाद कस्तूरबा विद्यालय छात्रावास बना है।
विज्ञापन

यहां की छात्राओं का नामांकन बगल के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कराया जाएगा। इन विद्यालयों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। डेस्क बेंच, चौकी समेत अन्य जरूरी संसाधन आ रहे हंै। इसी सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। छात्रावास में शासन से निर्धारित सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें