फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों की जानी समस्याएं

Sun, 23 Mar 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पहुंचे ​शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शिक्षक विधायक ध्रुवकुमार त्रिपाठी रविवार को बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों से मिले। उनकी आवश्यकताओं एवं सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली। निराकरण का आश्वासन दिया। जीजीआईसी और हीरालाल इंटर कॉलेज में चल रहे मूल्यांकन में पहुंचे विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षकों की हर आवश्यकता को प्राथमिकता दी जाएगी और उनकी समस्याओं को सड़क से संसद तक उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरि बख्श सिंह, मंत्री मनोज मिश्र, उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, मनोज मिश्र, बृजेश कुमार सिंह, द्विजेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें