फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रामजानकी मार्ग का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश

Sat, 24 May 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा तहसील क्षेत्र में ऐतिहासिक निर्माणाधीन रामजानकी मार्ग का शनिवार को विशेष सचिव संजीव सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग के निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को सड़क निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विशेष सचिव संजीव सिंह ने रामजानकी मार्ग पर धनघटा से डुहिया पुल तक लगभग सात किलोमीटर का निरीक्षण किया। इसमें प्रसादपुर, सोनाड़ी चौराहा पर सड़क का कार्य ठप देख नाराजगी जाहिर की।
उन्होंने कहा कि धन उपलब्ध होने के बावजूद उक्त स्थानों पर सड़क का निर्माण पूरा क्यों नहीं हुआ। पुल का निर्माण तो पूरा कर लिया गया लेकिन, पुल को मुख्य सड़क से जोड़ने का काम अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

सड़क का अप्रोच पाटने का काम भी नहीं हुआ। यहां लगभग एक किलोमीटर सड़क मार्ग का चौड़ीकरण कार्य के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति देख उन्होंने नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद एनएचएआई और तहसील के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण में जो भी बाधाएं आ रही हैं उसे दूर कर शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करें।
इस मौके पर एनएचएआई कंसल्टेंट इंजीनिर अनिल कुमार तिवारी, एसडीएम धनघटा अरुण कुमार, तहसीलदार योगेंद्र पांडेय, संदीप वर्मा, बीडीओ आनंद कुमार गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें