फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Sat, 24 May 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। शासन के विशेष सचिव वित्त एवं जिले के नोडल अधिकारी संजीव सिंह शनिवार को नाथनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत महोबरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण पेयजल योजना का निरीक्षण कर जानकारी ली। पानी कनेक्शन धारियों से सीधे संवाद किया।
विज्ञापन

कहा कि कोई भी घर इस योजना से वंचित नहीं होने पाए। इस मामले में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने मनरेगा पार्क और खेल मैदान की व्यवस्था की भी जांच की।
प्रदेश सरकार की ओर से विशेष सचिव वित्त संजीव सिंह (आईएएस)) को जिले का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। शनिवार को वह नाथनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत महोबरा पहुंचे। ग्रामीण पाइप पेयजल योजना का निरीक्षण किया। इसके बाद वह चौपाल लगाकर ग्रामीणों से रूबरू हुए।
विज्ञापन

जल मिशन के अधिकारी ने बताया कि 2.56 लाख की लागत से पानी की टंकी बनाई गई है। इग्राम पंचायत में 175 लोगों का कनेक्शन हुआ है। बाकी घरों में जल्द ही टोटी लगाकर पानी सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
नोडल अधिकारी ने पानी कनेक्शनधारी परदेशी, साधु शर्मा, विजय पांडेय और महंथ से जानकारी ली। कुछ अन्य ने शिकायत किया कि पाइप में लीकेज समस्या थी। तत्काल सही नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें