फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का देखा हाल

विज्ञापन
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं एसपी डॉ कौस्तुभ ने सेमरियावां क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर पहुं? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का देखा हाल
विज्ञापन

- प्रश्न पत्र के रखरखाव व उसकी सुरक्षा की जानकारी ली
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शुक्रवार को इंटरमीडिएट औद्योगिक संगठन की परीक्षा थी। जिसमें छह परीक्षार्थी नामांकित थे, वह सभी अनुपस्थित रहे। प्रश्नपत्रों के रखरखाव व उसकी सुरक्षा को लेकर डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था देखी।
डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ. कौस्तुभ ने शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने हेतु एएच इंटर कालेज पैडी दुधारा, नूरुल करीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल दुधारा, आदर्श इंटर कॉलेज कुसरु खुर्द दुधारा, एएचएजी इंटर कॉलेज बखिरा, नेशनल इंटर कालेज मुड़ाडीहा बेग बखिरा, सनाबिल गर्ल्स इंटर कॉलेज रसूलपुर मुड़ाडीहा बखिरा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्रश्न पत्रों के उचित रखरखाव व सील को चेक किया गया। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी की भी चेकिंग की गई। डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि परीक्षा के दौरान स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे हमेशा अपडेट व चालू हालात में रहे। कहीं पर भी नकल करने की शिकायत व लापरवाही संज्ञान में आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह से एडीएम मनोज कुमार सिंह और एएसपी संतोष कुमार सिंह ने सोहरा इंटर कॉलेज महुली, संत रामानंद पारस देवी कन्या इंटर कॉलेज बेलघाट रीठा, पंडित राम कृपाल पांडेय इंटर कॉलेज महेश्वरपुर एवं किसान इंटर कॉलेज सिकटहा आदि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें