फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया आधुनिक समाज में सामाजिक परिवर्तन का मुख्य स्रोत : डॉ. सीमा

विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते अतिथि।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मीडिया आधुनिक समाज में सामाजिक परिवर्तन का मुख्य स्रोत : डॉ. सीमा
विज्ञापन

- सांस्कृतिक परिवर्तन में मीडिया की भूमिका विषय पर हुआ व्याख्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद के समाजशास्त्र विभाग में सांस्कृतिक परिवर्तन में मीडिया की भूमिका विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने अपने-अपने विचारों को रखा।
विज्ञापन

महिला पीजी कॉलेज बस्ती की पूर्व प्राचार्य डॉ. सीमा सिंह ने सामाजिक परिवर्तन व सूचना प्रौद्योगिकी के पारस्परिक संबंधों के संदर्भ में व्यापक विश्लेषण किया। उन्होंने कहा कि मीडिया आधुनिक समाज में सामाजिक परिवर्तन का मुख्य स्रोत बन चुका है। उन्होंने मीडिया के कई स्वरूपों जैसे प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया, सोशल मीडिया इत्यादि के अर्थ व महत्व के बारे में बताया। उन्होंने इनके प्रभाव से समाज में आने वाले परिवर्तन की रूपरेखा भी प्रस्तुत किया। असिस्टेंट प्रोफेसर विनय कुमार सिंह व्याख्यान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। समाजशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विजय कुमार मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर मुख्य नियंता डॉ. विजय कृष्ण ओझा, डॉ. दिनेश गुप्ता, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. पुरुषोत्तम पांडेय, डॉक्टर राजेश गुप्ता, डॉ. रामप्रताप, सहायक अध्यापक अनीश, रागिनी दीक्षित, उदिशा छापड़िया, सीमा, प्रिया आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें