फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में निर्माण पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
शिवबखरी में निर्माणाधीन सीएचसी निरीक्षण करते धनघटा विधायक गणेंश चौहान।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
दो माह में निर्माण पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन

- निर्माणाधीन सीएचसी का विधायक ने निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवबखरी में निर्माणाधीन सीएचसी का शुक्रवार को विधायक गणेश चंद चौहान ने निरीक्षण किया। इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर वीरेंद्र कुमार से फोन पर बात की। जिस पर उन्होंने दो माह के अंदर निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में पौली ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवबखरी में सीएचसी का निर्माण कार्य शुरू किया गया। आठ वर्ष का समय निकल जाने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। इस आठ वर्ष की अवधि में निर्धारित धन से अधिक धनराशि भी स्वीकृति की गई। इसके बावजूद निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। जिसको संज्ञान में लेते हुए नव निर्वाचित विधायक गणेश चंद चौहान निर्माणाधीन सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान दूरभाष से प्रोजेक्ट मैनेजर से बातचीत कर दो माह के अंदर निर्माण कार्य पूरा करने की हिदायत दी। इस मौके जिलाध्यक्ष जगदंबालाल श्रीवास्तव, गणेश पांडेय, राममिलन यादव, बब्बन शर्मा, कपिल देव कन्नौजिया, उमेश सिंह, चिक्कन सिंह, लाल साहब सिंह, अमित श्रीवास्तव, जितेंद्र, शंभू, भुवनेश मणि, भरत भुआल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें