फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रोटावेटर में फंस जाने से मासूम की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 11 Oct 2023 10:18 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

दुर्गेश के खेत में उनके पट्टीदार ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। खेत के पास दुर्गेश का पांच साल का बेटा दीपेश चौरसिया खड़ा था। जानवरों से बचाव के लिए घेरे गए कटीला तार ट्रैक्टर में फंस गया, उसी तार से बच्चे का पैर आ गया जिससे वह रोटावेटर की चपेट में आकर घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर कोतवाली इलाके के उमिला गांव में मंगलवार देर शाम ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंस जाने से पांच साल के मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन


कांटे चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि उमिला में दुर्गेश के खेत में उनके पट्टीदार ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। खेत के पास दुर्गेश का पांच साल का बेटा दीपेश चौरसिया खड़ा था। जानवरों से बचाव के लिए घेरे गए कटीला तार ट्रैक्टर में फंस गया, उसी तार से बच्चे का पैर आ गया जिससे वह रोटावेटर की चपेट में आकर घायल हो गया।
विज्ञापन


परिजन घायल बच्चे को जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें