फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
मृतक सभाजीत की फाइल फोटो । - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मारपीट में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

देर शाम शव लेकर कोतवाली पहुंचे परिजन, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने पूर्व में दर्ज एनसीआर को गैर इरादतन हत्या में किया तरमीम
चारों आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के तुर्कवलिया में खंभे से बिजली का तार खींचने को लेकर हुई मारपीट में घायल किसान की रविवार की देर शाम गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन गोरखपुर से शव को लेकर कोतवाली पहुंचे। इधर, पुलिस ने आनन-फानन दर्ज एनसीआर को गैर इरादतन हत्या की धारा में तरमीम कर दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
तुर्कवलिया गांव निवासी संगम का आरोप है कि उसका गांव के रामसिंह के परिवार से जमीन संबंधी विवाद था। रामसिंह के घर के पास बिजली का खंभा है। उसी खंभे से बिजली का तार ले जाने से रामसिंह और उनके परिवार के लोग मना कर रहे थे। इसी बात को लेकर 20 अगस्त की रात साढ़े नौ बजे कहासुनी हो गई। आरोप है कि विपक्षियों ने उसे और 55 वर्षीय पिता सभाजीत चौधरी व मां कलावती को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। लोगों ने लाठी से और जूते से उसके पिता के सिर व पेट में कई बार प्रहार कर दिया था। जिससे पिता के सिर, हाथ और पेट में गंभीर चोर्टें आइं। गांव के लोगों ने तीनों घायलों को पहले सीएचसी खलीलाबाद पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभाजीत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 21 अगस्त को डॉक्टरों ने घायल सभाजीत को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। ठीक ढंग से घायल सभाजीत का उपचार कराने के लिए परिजनों ने गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार की देर शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़ित बेटे संगम ने बताया कि पिता के शव को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां से पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट में घायल सभाजीत की गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पूर्व में दोनों पक्षों की तरफ से एनसीआर दर्ज किया गया था। पीड़ित बेटे संगम की ओर से पिता की उपचार के दौरान मौत की लिखित सूचना दी गई। इसके आधार पर पूर्व में दर्ज मुकदमे में सोनू, मोनू, रामसिंह और राजन के खिलाफ गैरइरातदन हत्या की धारा बढ़ाई गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करके जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुखिया की मौत से परिजन गमगीन
तुर्कवलिया गांव निवासी मारपीट में घायल सभाजीत चौधरी की उपचार के दौरान मौत से परिवार बिखर गया। उनके दो बेटे 27 वर्षीय संगम और 25 वर्षीय अमित हैं। दोनों अविवाहित हैं। सभाजीत के पास दस बीघे खेती है। वह खेती करके ही परिवार का खर्च चलाते हैं। अभी दोनों बेटे पढ़ाई कर रहे हैं। पति की मौत से कलावती गमगीन थीं। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर आए गांव के लोग आरोपियों की करतूत को कोस रहे थे। लोग आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पीड़ित बेटे संगम और अमित ने रोते हुए बताया कि विपक्षियों ने उसके पिता को मार डाला। पिता ही घर के मुखिया थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें