फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नुक्कड़ नाटक से समझाया शिक्षा का महत्व

Tue, 15 Apr 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। परिषदीय विद्यालयों में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों का नामांकन बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विशेष पहल की जा रही है। गांवों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिससे स्कूल की पहुंच से दूर रहने वाले 6 से 14 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन

बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र की अगुआई में शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराने के लिए नुक्कड़ नाटक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मंगलवार को क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय गगनईबाबू और माडल विद्यालय मेंहदावल के छात्रों एवं अध्यापकों द्वारा बस्ती में सामुदायिक सहभागिता के उद्देश्य से विद्यालय के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक देखने के लिए भीड़ लगी रही। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक व लोकगीत कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा का महत्व समझाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें