अभियान चलाकर उतरवाए गए बैनर-पोस्टर व होर्डिंग
संतकबीरनगर। विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के एलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। रविवार को बेलहर कला व सेमरियावां ब्लॉक में राजनीतिक दलों के झंडे, बैनर, पोस्टर व होर्डिंग हटवाए गए।
बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार, खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र मणि त्रिपाठी ने ब्लॉक सभाकक्ष में रविवार को पंचायत सचिवों तथा सफाई कर्मियों सहित अन्य कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने क्षेत्र में लगे राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर तत्काल हटवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कर्मचारियों को हिदायत दी कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य कराए जाएं। किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उनके निर्देेश के बाद क्षेत्र में बैनर, पोस्टर, होर्डिंग हटाने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान एपीओ सूर्य प्रकाश चौधरी, ग्राम पंचायत अधिकारी देव प्रताप सिंह, देवेश गोस्वामी, विपिन चंद, श्रवण कुमार, पंकज सिंह, बब्लू निषाद, सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ध्रुवचंद कन्नौजिया, रामजीत, राम स्वरूप, भुआल कुमार, महेंद्र कुमार, घनश्याम चौधरी आदि मौजूद रहे। कांटे प्रतिनिधि के अनुसार, नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आचार संहिता के अनुपालन में क्षेत्र में राजनीतिक दलों के बूधा कला, टेमा रहमत, छपिया छितौना, सालेपुर, सेमरियावां, बाघनगर, दुधारा आदि स्थानों पर लगे पोस्टर, बैनर, होर्डिंग हटवाए गए। इस दौरान कानूनगो राम अजोर, हल्का लेखपाल रामकरण शर्मा, मेहंदी हसन, राजेश कुमार चौधरी, जितेंद्र लाल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।