फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली : सज गईं दुकानें, इलेक्ट्रिक व हथौड़ा पिचकारी की मांग

Sun, 17 Mar 2024 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गोलाबाजार में लगी पिचकारी और अबीर-गुलाल की दुकान। संवाद
विज्ञापन
- खरीदारी के लिए दुकानों पर आने लगे हैं लोग
विज्ञापन

बाजार में 10 रुपये से 2500 तक की पिचकारी बिक रही है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। होली के त्योहार में महज एक सप्ताह शेष है। ऐसे में हर कोई इसकी तैयारी में जुट गया है। शहर और गांव के चौराहों पर दुकानें सज गई हैं। लोग भी जरूरत के सामान खरीदने पहुंच रहे हैं। लिहाजा घरों में होली उत्सव मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं दुकानदारों ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है। तरह-तरह की पिचकारी से दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर पहुंच रहे लोग इलेक्ट्रिक व हथौड़ा पिचकारी की मांग कर रहे हैं।
शहर के गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा, समय माता स्थान रोड, मेंहदावल रोड, बैंक चौराहा, बरदहिया बाजार समेत अन्य स्थानों पर रंग, अबीर, गुलाल और तरह-तरह की पिचकारियों से बाजारों पटा पड़ा है। 10 रुपये से 2500 तक की पिचकारी उपलब्ध है। 2500 की इलेक्ट्रिक पिचकारी लोगों को अपनी तरफ खींच रही है। इस पिचकारी में सेल लगा है। बटन दबाते ही पानी की बौछार हो रही है। इसी तरह से बेलन, बंदूक, प्रेशर पिचकारी व हथौड़ा पिचकारी बाजार में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार संजय, पृथ्वीराज, लवकुश ने बताया कि होली को लेकर लोगों में उत्साह है। इस बार तरह-तरह के पिचकारी आए हैं। उम्मीद है कि बिक्री अच्छी होगी। बताया कि लोग सामान की खरीदारी करने आ रहे हैं। इसके अलावा मिठाई की दुकानों पर गुजिया, गुलाब जामुन सहित तरह-तरह की मिठाइयां तैयार किए जाने की तैयारी चल रही है। वहीं दुकानदार दिलीप, धर्मेंद्र आदि ने बताया कि होली पर गुजिया और लालमोहन की डिमांड सबसे ज्यादा होती है। इसे लेकर तैयारी की जा रही है। चार दिन बाद से इसे बनाया जाएगा। ताकि यह होली के दो दिन बाद तक खराब न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें