फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के कोरोनारोधी टीके की तैयारियों में जुटें स्वास्थ्य कर्मी : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के कोरोनारोधी टीके की तैयारियों में जुटें स्वास्थ्य कर्मी : सीडीओ
विज्ञापन

- जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
- स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन में आने वाली कमियों को दूर करें : सीएमओ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सीडीओ एसएन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। जिसमें बच्चों के कोविड टीकाकरण को लेकर चर्चा हुई।
सीडीओ एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि कोविड से बच्चों को सुरक्षित बनाना हमारी पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए। इसलिए यह आवश्यक है कि आने वाले समय में बच्चों के होने वाले कोविड टीकाकारण के कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग पूरी तन्मयता के साथ जुटे। कोविड के साथ ही हर बीमारी पर नियंत्रण के लिए कार्य योजना बनाई जाती है। इस कार्य योजना को भौतिक रूप से अमल में लाना स्वास्थ्य विभाग से जुड़े हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य विभाग एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की क्षमताओं का उपयोग करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने का काम करें।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने कहा कि कोविड टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जिन लोगों का कोविड टीकाकरण नहीं हुआ है, उनका टीकाकरण ड्यू लिस्ट के आधार पर करें। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विविध कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। शिशु व मातृ मृत्यु दर को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ मोहन झा ने परिवार कल्याण के लिए चलाए जा रहे विविध कार्यक्रमों पर जोर देते हुए कहा कि लोगों को परिवार नियोजन के साधनों के प्रति जागरूक करने का काम करें। साथ ही साथ आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करें। अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ दिलाने का कार्य करें। इस दौरान सीएमएस डॉ ओपी चतुर्वेदी, एसीएमओ वेक्टर बार्न डिजीज डॉ वीपी पांडेय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस रहमान, जिला मलेरिया अधिकारी राम सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें