फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अश्लील वीडियो बनाकर चाची को किया ब्लैकमेल, करता रहा दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव की महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर निसार अहमद नाम के युवक पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी रिश्ते में पीड़िता का भतीजा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पीड़िता ने कोर्ट में दी अर्जी में बताया था कि तीन वर्ष पूर्व उसके पति रोजगार के लिए सऊदी अरब चले गए थे। कुछ माह बाद रिश्ते का भतीजा निसार सऊदी से लौटकर आया और नजदीकी बढ़ाने लगा। कुछ समय बाद वह मुंबई गया तो बीमारी का बहाना बनाकर देखभाल के लिए पीड़िता को वहां बुला लिया। पीड़िता का आरोप है कि मुंबई में रहने के दौरान निसार ने उसका नहाते हुए फोटो और वीडियो बना लिया और बदनाम करने की धमकी देते हुए कई बार दुष्कर्म किया। उसने दुष्कर्म का भी वीडियो बना लिया था। विरोध पर पीड़िता और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। 15 दिन बाद पीड़िता मुंबई से घर लौटी लेकिन लोकलाज के भय से पुलिस के शिकायत नहीं की।
कुछ समय पहले निसार मुंबई से वापस आया। आरोप है कि 17 नवंबर की रात वह पीड़िता के घर में घुस गया और उसका आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

अगले दिन वीडियो और फोटो पति और देवर को भेजकर वायरल कर देने की धमकी देते हुए पांच लाख की फिरौती मांगी। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी, कोई कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय में गुहार लगाई। इस संबंध में धनघटा थाने के प्रभारी निरीक्षक जेपी दुबे ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें