फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौसला पोषण मिशन का शुभारंभ

Wed, 10 Aug 2016 11:22 PM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
विकास खंड बघौली के ग्राम पंचायत बढ़या मे हौसला पोषण मिशन के तहत गर्भवती महिलाओं को भोजन करते प्रधान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में हौसला पोषण मिशन कार्यक्रम की शुरूआत बुधवार को 1690 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुई। इस योजना में 7500 कुपोषित बच्चों को जहां पोषण युक्त आहार उपलब्ध कराया जाएगा वहीं 23 हजार गर्भवती महिलाओं को भी लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन


 मिशन को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सुपरवाइजरों, एएनएम व आशा को लगाया गया है। जिलाधिकारी ने सीहटीकर में मिशन की शुुरूआत करते हुए बताया कि कार्यक्रम के संचालन के लिए 42 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके लिए 44 सुपरवाइजर लगाए गए हैं।

डीएम ने कहा कि अधिकारी अपने गोद लिए गांवों में जाकर कुपोषित बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराएं। साथ ही निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट दें। जिला विकास अधिकारी रमेश चंद्रा तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार दुबे को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी लालजी यादव ने कहा कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए ग्राम प्रधानों का भी सहयोग लिया जाए। जिला प्रावेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने अपने गोद लिए गांव कर्री प्रथम तथा गजपुर, बेलपोखरी, गंगा देवरिया, विसरापार, देउरी सहित दस केंद्रों का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र देउरी में अतिकुपोषित चार बच्चों में से तीन उपस्थित मिले। घी के पैकेट, फल आदि का वितरण किया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें