कचहरी में बैठक कर रणनीति बनाते अपना दल के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। अपना दल की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष अनिल देव की अध्यक्षता में कचहरी परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन मजबूती आदि को लेकर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष अधिवक्ता अनिल देव ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के राजधानी में पिछड़ों एवं दलितों को मिलने वाली आरक्षण की समीक्षा वक्तव्य देने पर समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव एवं बीएसपी नेता मायावती की पोल खुल गई है।
मुलायम और मायावती दोनो नेता लोगों में डर पैदा करके अपनी राजनीतिक रोटी सेकते हैं। महासचिव रामकरन चौरसिया ने कहा कि 27 अगस्त को कबीर की धरती पर मंत्री बनने के बाद पहली बार आ रही अनुप्रिया पटेल का जोरदार स्वागत होगा। इस अवसर पर चंद्रशेखर आर्य, अखिलेश राव, दुर्गेश सिंह, राममूर्ति राव, बब्लू चौधरी, संतोष कुमार, कोदई प्रजापति, रामनयन चौधरी अादि मौजूद थे।