माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने हरिकेश
- सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष, जिला संरक्षक, मंत्री, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष चुने गए
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) की जिला कार्यकारिणी का चुनाव प्रदेशीय मंत्री राजीव यादव की देखरेख में नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से हरिकेश बहादुर यादव को जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदों पर पदाधिकारी चुने गए।
प्रदेशीय महामंत्री राजीव यादव ने बताया कि जिला कार्यकारिणी के चुनाव में हरिकेश बहादुर यादव को जिलाध्यक्ष, जोखू प्रसाद को जिला संरक्षक, मोहम्मद सईद को जिला मंत्री, विनोद चौधरी को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा रामानंद पांडेय, मोहम्मद उमर सिद्दिकी, ओम प्रकाश, जय प्रकाश यादव और चमन सिंह को जिला उपाध्यक्ष चुना गया। जिला संयुक्त मंत्री के पद पर सुनील कुमार, अनिल कुमार, महबूद, कमलेश यादव, श्रीकांत चुने गए। रामविलास प्रजापति को आय-व्यय निरीक्षक चुना गया। रमेश यादव को संगठन मंत्री तथा कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में रविंद्र सिंह, परमात्मा गुप्त, मनोज, सुनील और बलवंत चुने गए। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही उदयभान सिंह को बस्ती मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस संगठन का उद्देश्य है कि सभी शिक्षकों को एकजुट कर अपने हक की लड़ाई लड़ना है। चुने गए सभी पदाधिकारियों को प्रदेशीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र वर्मा, अजय वर्मा, सतेंद्र कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, पिंटू यादव, जितेंद्र कुमार, राम प्रकाश, सुरेंद्र कुमार, नंदलाल पाल, मनोज कुमार ने बधाई दी है।