कलेक्ट्रेट के एनआईसी में एडीएम अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एनआ
- फोटो : KHALILABAD
ईवीएम और वीपीपैट का हुआ प्रथम रेंडमाइजेशन
- राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई मशीनों की विधानसभा क्षेत्रवार सूची
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। रविवार को एनआईसी में ईवीएम और वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन हुआ। रेंडमाइजेशन के उपरांत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मशीनों की विधानसभा क्षेत्रवार सूची उपलब्ध कराई गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप जिले में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारी हो रही है। उसी क्रम में रविवार को ईवीएम एवं वीवीपैट का एनआईसी में प्रथम रेंडमाइजेशन हुआ। कंप्यूटर के माध्यम से प्रथम रेंडमाइजेशन करने के उपरांत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मशीनों की विधानसभा वार सूची उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर हैप्पी राय प्रतिनिधि भाजपा, सपा के प्रतिनिधि के तौर पर राम दरश यादव, चंद्र भूषण पांडेय, कौशल कुमार चौधरी कांग्रेस के प्रतिनिधि अमित सिंह, एसडीएम रमेशचंद्र, डीआईओएस गिरीश सिंह, नलकूप के एक्सइएन लालचंद, सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव, ओम प्रकाश, विनय वर्मा आदि उपस्थित रहे।