फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
चवरिया गांव निवासी निलेश के आत्महत्या की सूचना पर लगी भीड। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के चवरियां गांव के पश्चिम स्थित बागीचे में शनिवार शाम को संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकता युवक का शव मिला। पुलिस जांच के बाद प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

चवरियां निवासी 27 वर्षीय नीलेश पेंट-पॉलिश कारीगर था। शनिवार शाम को संदिग्ध हाल में उसका शव गांव के पश्चिम स्थित बागीचे में पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। बागीचे की ओर गए कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ी तो शोर मचाया। उसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। चौकी प्रभारी काली जगदीशपुर रमजान अली मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि नीलेश नशे का आदी था। नीलेश घर से कब और कैसे बागीचे तक पहुंचा इस बारे में परिजन नहीं बता रहे थे। उसकी मौत की वजह को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। युवक की मां और छोटा भाई घर पर रहते हैं। एसओ केडी सिंह ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें