फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना : 21 युवाओं को मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना : 21 युवाओं को मिलेगा अनुदान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत 21 लाभार्थियों को अनुदान दिया जाएगा। इसकी तैयारी में ग्राम्य विकास विभाग जुटा हुआ है। मार्च के अंत इन लाभार्थियों को अनुदान की रकम मिल जाएगी।
विज्ञापन

डीडीओ सुदामा प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2019 में बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना संचालित की गई थी। इस योजना में ऐसे युवाओं को रोजगार के लिए बैंकों से ऋण/ अनुदान दिया जाता है, जो किसी अन्य सरकारी योजनाओं से बैंक से ऋण /अनुदान नहीं लिए हो। इसमें अधिकतम पांच लाख का ऋण दिया जाता है। अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को दो लाख तक ऋण लेने पर अधिकतम 70 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। जबकि सामान्य वर्ग के लिए दो लाख तक का ऋण लिए जाने पर अधिकतम 50 हजार रुपये तक अनुदान दिया जाता है। ढाई लाख से ऊपर का ऋण लेने पर अनुसूचित जाति के लाभार्थी को पांच प्रतिशत मार्जिन मनी जमा करनी होती है। जबकि सामान्य वर्ग के लाभार्थी को 7 .5 प्रतिशत मार्जिन मनी जमा करने का नियम है। अधिकतम तीन साल में ऋण की रकम बैंक को लौटानी होती है। इसके अलावा इस धनराशि पर अनुदान भी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें