फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने बच्चों से किया संवाद

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के एनआईसी में पीएम केयर्स फंड योजना के तहत बच्चे को पास बुक देते सीडीओ और भाजपा जिलाध् - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
पीएम मोदी ने बच्चों से किया संवाद
विज्ञापन

- कोरोना काल में माता-पिता के खो चुके जिले के चार बच्चों की जानकारी ली
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से संवाद किया। इसके लिए कलेक्ट्रेट के एनआईसी में तैयारी की गई थी। बच्चों को सहायता राशि वितरण किया गया।
सीडीओ एसएन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में पीएम नरेंद्र मोदी ने जिले से चिह्नित चार बच्चों के बारे में जानकारी ली। जिसमें धमेंद्र यादव, कमल कांत राव, मुनीता एवं रूपेश चौरसिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम के संबोधन के बाद सीडीओ एसएन श्रीवास्तव ने इन बच्चों 10-10 लाख रुपये का पासबुक, पांच-पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, प्रत्येक वर्ष पढ़ाई के लिए बच्चों को 20-20 हजार रुपये एवं स्नेह प्रमाण पत्र तथा प्रधानमंत्री का पत्र वितरित किया। सीडीओ ने कहा कि इन बच्चों ने कोविड-19 महामारी के कारण अपने माता-पिता दोनों को खो दिए हैं। उनके देखभाल एवं संरक्षण के व्यापक सहायता के लिए पीएम केयर्स फंड शुरू की गई है। जिसका प्रमाण पत्र आज वितरित किया गया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी, धनघटा विधायक प्रतिनिधि विनोद चौधरी, भाजपा जिला मंत्री ज्ञानेंद्र मिश्र, शंभू कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें