फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नेहिया में घर-घर से उठाया जाएगा कूड़ा

Sun, 30 Mar 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ग्राम पंचायत को स्मार्ट गांव बनाने के लिए खलीलाबाद ब्लॉक के ग्राम पंचायत नेहियां खुर्द में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। इस कड़ी में स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव में कचरा उठाने के लिए गाड़ी खरीदी गई है। इससे सूखा और गीला कचरा कूड़ा अलग-अलग घर से ही एकत्र किया जा सकेगा और सड़क किनारे गंदगी नहीं नजर आएगी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नीलम सिंह ने बताया कि गांव में सड़क, बिजली, पानी के साथ साथ सभी मूलभूत सुविधाएं गांव में पहुंचने के लिए लगातार प्रयास हो रहा है। गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाने और घर-घर जाकर गीला और सूखा कचड़ा उठाने के लिए एक इलेक्ट्रिक गाड़ी भी मंगाई है। इसका विधि-विधान से पूजन करने के बाद गांव में कचरा उठाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

अभी तक यह सुविधा केवल नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद में थी। यहां घरों से निकलने वाले कचरे को लोग अपने आसपास बाहर फेंक दिया करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें