फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बदलता मौसम बना रहा बीमार, बच्चे से बुजुर्ग तक निमोनिया की चपेट में

Sun, 30 Mar 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बदलते मौसम में अब निमोनिया लोगों के शरीर को तोड़ रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। प्रतिदिन 20 से 25 मरीज जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इनका इलाज करने के साथ आवश्यक सलाह भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम बार-बार बदल रहा है। सुबह के समय हल्की सिहरावन तथा दोपहर के समय तेज धूप लोगों की सेहत पर असर डाल रही है। इसके साथ ही तेज हवा चल रही है। जिला अस्पताल में इस समय मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। बुखार व सांस के प्रतिदिन 200 के करीब मरीज पहुंच रहे है। इनमें 20 से 25 तक मरीज निमोनिया संक्रमण के लक्षण मिल रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाशंकर ने बताया कि मौसम काफी बदल रहा है। रात में समय थोड़ी ठंड है तो दिन में तेज धूप और तेज हवा के चलते यह असर डाल रहा है। लोगों को इस मौसम में बचकर रहना चाहिए। खानपान के सामानों पर ध्यान देना चाहिए। मौसम में बदलाव की वजह से निमोनिया के मरीज भी सामने आ रहे हैं। इनमें बच्चे व बुजुर्ग सभी शामिल हैं। लक्षण मिलने पर इन्हें नजर अंदाज न करें। तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें