फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रेमी की खुदकुशी के चार दिन बाद किशोरी ने लगा लिया फंदा

Fri, 25 Jul 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह में एक 17 वर्षीय किशोरी ने दुपट्टे के सहारे छत की कुंडी से लटक कर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

पिता ने पुलिस को दिए सूचना में घटना का कारण अज्ञात बताया है जबकि लोग चार दिन पूर्व महाराजगंज जनपद में युवक के सुसाइड को इस घटना को जोड़ रहे हैं। युवक का किशोरी के गांव में ननिहाल था। एसओ सरोज शर्मा ने बताया कि चौकी इंचार्ज बौरव्यास राघवेंद्र प्रताप सिंह को शुक्रवार सुबह में सूचना प्राप्त हुई थी क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है।
शव को परिवार के लोगों ने पहले से उतार रखा था। पिता ने दिए गए लिखित सूचना में घटना का कारण अज्ञात बताया गया है। स्थानीय लोगों से पंचनामा तैयार कराने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के करण ठीक से स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के इस आत्मघाती कदम के पीछे महाराजगंज जनपद में चार दिन पूर्व एक युवक के जहर खाकर जान दे देने की घटना से जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक का ननिहाल किशोरी के गांव में है और किशोरी से उसका प्रेम संबंध था। चर्चा यह भी है कि युवक के सुसाइड के बाद उसके परिजन थाना धर्मसिंहवा आकर इस घटना की जानकारी भी दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें