फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चरमराई बिजली आपूर्ति, फाॅल्ट और लो वोल्टेज ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उमस भरी गर्मी के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बार-बार हो रही ट्रिपिंग के चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महुली, धर्मसिंहवा, सांथा, पौली के साथ ही अन्य स्थानों पर ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। बृहस्पतिवार की रात में फिर मगहर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी के चलते लोग बेहाल हैं। इस दौरान बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। तीन दिनों से मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े क्षेत्रों के उपभोक्ता बिजली संकट से जूझ रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात में करीब 11 बजे बिजली गुल हो गई और पूरी रात नहीं आई। धवरिया, गड़सरपार, बरईपार पैठान, चकदही सहित कई गांवों के लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। कारण यह बताया गया कि पावर हाउस में लगा 10 एमबी का ट्रांसफार्मर बार-बार हीट हो जा रहा है।
शुक्रवार को इस ट्रांसफार्मर के ऑयल को बदला गया और ग्रीसिंग की गई। दूसरी तरफ लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। शहर के गोला बाजार, भिटवा टोला, औद्योगिक क्षेत्र सहित कई क्षेत्रों में बार-बार बिजली कटने का सिलसिला बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें