संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर पान की दुकानों और सार्वजनिक स्थलों पर फेंका गया एक पर्चा चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पर्चे में एक स्कूल के प्रबंध तंत्र से जुड़े लोगों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं साथ ही प्रधानाचार्य और शिक्षिका के संबंध में अभद्र बातें लिखी गईं हैं।
रविवार की सुबह पान की दुकानों, घरों, सार्वजनिक स्थानों पर रबर बैंड से बंधा एक सफेद कागज पड़ा मिला जिस पर आवश्यक सूचना लिखा हुआ था। अलग-अलग सौ से अधिक स्थानों पर यह पर्चा पड़ा मिला जिसमें एक स्कूल के प्रबंध तंत्र के सदस्यों पर निजी लाभ के लिए छात्राओं व शिक्षिकाओं से गलत काम कराने की बात कही गई है। स्कूल की एक शिक्षिका व प्रधानाचार्य तथा प्रबंधक के संबंध में भी अश्लील बातें लिखी गईं हैं। फिलहाल इस मामले में किसी ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है, स्कूल प्रबंधन भी चुप्पी साधे हुए है।