फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टेक्निकल ग्रेड यूरिया का लिया नमूना

Tue, 28 Jan 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम के निर्देश पर सोमवार को जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सर्वेश यादव के नेतृत्व में इंडस्ट्रियल एरिया में टेक्निकल ग्रेड यूरिया की विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जिसमे एक कंपनी से टेक्निकल ग्रेड यूरिया का नमूना लिया गया। डॉॅ. सर्वेश यादव ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया स्थित औद्योगिक संस्थानों की जांच की गई। जिसमे गोपाल एग्रो इंडस्ट्रीज, कपिला कैटल फीड इंडस्ट्रीज, प्राइम एवियन फीड इंडस्ट्रीज और कबीर ऑयल कंपनी शामिल है। निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि कहीं कृषक हेतु अनुदानित यूरिया का उपयोग औद्योगिक प्रतिष्ठान नहीं कर रहे हैं। जबकि इन प्रतिष्ठानों पर केवल टेक्निकल ग्रेड यूरिया का ही प्रयोग किया जाना चाहिए। छापे के दौरान मात्र एक प्रतिष्ठान पर ही टेक्निकल ग्रेड यूरिया का प्रयोग कैटल फीड बनाने में किया जा रहा था। जिसका एक नमूना लिया गया। जिसे जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें