फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चेन और बटन के जरिये जिले में भी खपाया जा रहा विदेशी सोना

Tue, 28 Jan 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विदेशों से लोग सोना लेकर आ रहे हैं और जिले में इसे खपा रहे हैं। गोरखपुर और दिल्ली एयरपोर्ट के जरिए लोग गले में सीकड़, चेन में सोने का बटन लगाकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

इसे धंधेबाज गला कर दुकानदारों को बेच रहे हैं। हालांकि इस पर कोई भी कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहा है। जबकि चर्चा है कि एक किलो सोना में पांच से सात लाख की आमदनी हो जा रही है।
खलीलाबाद शहर के गोला बाजार में ज्यादातर सोने की दुकानें हैं। जहां पर प्रतिदिन करोडों रुपये कीमत के सोने का कारोबार होता है। सोने के कारोबार से जुड़े लोगों की मानें तो लगन के सीजन में एक से तीन किलो सोना प्रतिदिन खपत होता है।
विज्ञापन

वहीं सामान्य दिनों में भी एक किलोग्राम के आसपास की बिक्री होता है। विदेश से आने वाले लोग वहां से सस्ता सोना मिलने पर कपड़े का बटन, चेन आदि अन्य जेवरात बनवाकर लाते हैं। यहां पर सोना मंहगा होने के वजह से अच्छी खासी कीमत मिलती है। इसकी वजह से विदेश से सोना लाकर यहां पर बेचकर मुनाफा कमाते हैं।
एयरपोर्ट पर जांच से बचने के लिए कारोबारी तरह-तरह का हथकंडा अपनाते हैं। कस्टम की नजर से बचने के बाद विदेश से लाए सोने को यहां की मंडी में खपा देते हैं। दुकानदार भी सस्ते में सोना पाकर मुनाफे में बेचता है। हालांकि दुकानदारों को जब इस संबंध में टटोलने का प्रयास किया गया तो वह चुप्पी साध लिए। ं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें