फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस बृहस्पतिवार को जेसीबी चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप में प्राथमिकी दर्जकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोनी गांव निवासी हरिओम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दिया कि उनका भतीजा आदर्श सिंह 22 जून को सुबह करीब 10:30 बजे अपने साथी अभय प्रताप सिंह के साथ मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। दोनों नाथनगर चौराहे से करीब 200 मीटर आगे पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही जेसीबी के चालक ने गलत दिशा में आकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में आदर्श की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभय गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने आदर्श को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर हालत में अभय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। हादसे में मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें