फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नायक टोला वार्ड में 87 लाख से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल क्षेत्र के वार्ड संख्या चार नायक टोला में सभासद के प्रस्ताव पर 87 लाख की परियोजना को नगर पंचायत प्रशासन की पहल पर स्वीकृति शासन ने प्रदान किया। मेंहदावल के वार्ड संख्या चार नायक टोला में सभासद विश्वराज सिंह के प्रस्ताव पर दो आरसीसी नाला निर्माण व सीसी रोड निर्माण को स्वीकृति मिली है। यह वार्ड विकास के पायदान पर आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में सभासद की पहल पर कुबेर नाथ मंदिर से टड़वरिया चौराहे तक सीसी नाला निर्माण, टडवरिया चौराहा से मोती महल ढाबा तक सी सी नाला निर्माण तथा रणबहादुर सिंह के घर से प्रदीप सिंह के घर तक सीसी रोड निर्माण के कार्य को सभासद के प्रस्ताव पर स्वीकृत मिली है।
विज्ञापन

इन विकास कार्यों पर कल 87 लख रुपए खर्च होंगे। सभासद विश्वराज सिंह का कहना है कि वार्ड में इन विकास कार्यों से जहां जल निकासी के लिए वार्ड के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें