धनघटा क्षेत्र के टांड़ा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के टांड़ा गांव में धक्का लगने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
राहुल कुमार के के दिए तहरीर के मुताबिक आठ जुलाई रात आठ बजे धक्का लगने की बात पूछने पर विपक्षी भीम, फूलचंद व धनई मिलकर उन्हें गाली देते हुए मारे-पीटे और जानमाल की धमकी देने लगे। बीच-बचाव में आए लोगों को भी मारा-पीटा। पुलिस ने इस मामले में केस दर्जकर घायलों को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए पुलिस निगरानी में नजदीकी अस्पताल भिजवा दिया।