बखिरा। क्षेत्र के मदारीजोत गांव निवासी एक व्यक्ति ने मारपीट का आरोप लगाते हुए तीन लोगों पर केस दर्ज कराया है।
धनरूप निषाद पुत्र सीताराम निषाद के अनुसार आठ जुलाई की शाम को साढ़े सात बजे दुर्गजोत चौराहे से घर जाते समय रास्ते में खड़े टेंपो को हटाने की बात कहने पर आरोपी परमेश्वर ने भाभी व राकेश के साथ मिलकर उससे हाथापाई की। आरोपियों ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से मारकर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने परमेश्वर समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।