फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टार्च जलाने की बात को लेकर मारपीट, तीन पर केस

Fri, 24 May 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव रामनगर टोला पोखरहवा में टार्च जलाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव रामनगर टोला पोखरहवा निवासी संजू मौर्य ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह लगभग पांच बजे उनके पति संजय मौर्य खेत में पानी चलाने जा रहे थे। खेत में जाते समय उन्होंने टार्च जला दिया। टार्च जलाने की बात को लेकर गांव के ओमप्रकाश, नीलम तथा गीता गाली गलौज करने लगे पति द्वारा मना करने पर लोग एकजुट होकर लाठी-डंडा से मारने पीटने लगे। शोर सुनकर वह भी पहुंची तो विपक्षियों ने उन्हें भी मारापीटा जिससे पति पत्नी दोनों को चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ओम प्रकाश, नीलम तथा गीता निवासी रामनगर टोला पोखरहवा के खिलाफ मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि मारपीट करने के आरोप में एक पक्ष से तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने की धारा में केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें