फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बच्चों को स्कूल न भेजने का जवाब देंगे अभिभावक

Fri, 24 May 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विद्यालय से दूर हो चुके नौनिहालों को चिह्नित करने व सर्वे का कार्य जून माह में विभाग शुरू कराने जा रहा है। अभियान में बच्चों को स्कूल क्यों नहीं भेजा जा रहा है इससे संबंधित 18 प्रश्नों के उत्तर अभिभावक से पूछे जाएंगे। साथ ही उनके पूरे परिवार का सर्वेक्षण भी किया जाएगा। यह जिम्मेदारी स्कूल के प्रधानाध्यापक की होगी। कि वह रिपोर्ट बनाकर विभाग को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत जून माह में परिवार सर्वेक्षण कराया जाएगा। यह कार्यक्रम दो चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण 17 जून से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेगा। दूसरा चरण पहली अगस्त से प्रारंभ होकर 31 अगस्त तक। महानिदेशक बेसिक शिक्षा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। कहा है कि सर्वे के दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक अपने इलाके में स्कूल न जाने वाले नौनिहालों को चिह्नित करेंगे। वे अभिभावकों से 18 सवाल पूछेंगे। इन सवालों के आधार पर ही वह स्कूल न पहुंचने का कारण जान सकेंगे। इसके बाद इन नौनिहालों का विद्यालयों में दाखिला कराकर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। सर्वे के दौरान प्रधानाध्यापक पूछेंगे कि क्या बच्चा घर के कामों में लगा हुआ है। कचरा बीनना, घरेलू नौकर, ईंट भट्ठों व खदानों पर काम करने के बारे में भी जानेंगे। इसके अलावा गैराज में काम करना, कृषि व्यवसाय, पुश्तैनी दस्तकारी, छोटे होटलों पर काम करना। भाई बहनों की देखभाल करना तो नहीं कर रहे। विद्यालय दूर होने के बारे में भी पूछेंगे।
विज्ञापन


महानिदेशक का पत्र मिला है। सर्वे दो चरण में कराने की योजना तैयार कराई जा रही है। 10 जून से ही इसपर काम शुरू करा दिया जाएगा व पत्र जारी किए जाएंगे।
श्रवण गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें