फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

Wed, 21 Feb 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
तिलकुपुर गांव के पास जमीनी विवाद को लेकर मारपीट करते दो पक्षों के बीच बीच बचाव करती पुलिस।
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र स्थित शंकरपुर और तिलकुपुर गांव के दो पक्षों के बीच बुधवार दोपहर जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। दोनों तरफ से लाठी डंडे, ईंट-पत्थर चले, जिसमें छह लोग घायल हो गए। विवाद के बीच ही सूचना पर एसओ अनिल कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया गया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के 37 लोगों के विरुद्ध बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बक्शीजोत उर्फ शंकरपुर गांव के पूर्व प्रधान रामयज्ञ यादव के अनुसार, पड़ोस के गांव तिलकुपुर में उनकी पैतृक जमीन है। आरोप है कि तिलकुपुर गांव निवासी प्रिंस पाल उर्फ बबलू पाल बुधवार को उनके खेत में ट्रैक्टर से जुताई करने लगे। इसकी जानकारी हुई तो उनके भाई वहां पहुंच गए। जुताई से मना करने पर 20-25 लोगों ने उनके भाई धर्मेंद्र पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने गए दूसरे भाई बैजनाथ पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दूसरी तरफ तिलकुपुर नकहा गांव निवासी विजय बहादुर पाल का आरोप है कि अपनी खाली पड़ी जमीन पर चरी की बुवाई करने के लिए ट्रैक्टर से जुताई करवा रहे थे। उसी बीच पूर्व प्रधान रामयज्ञ यादव की तरफ से 10 से 12 लोग हाथ में लाठी डंडा लेकर पहुंचे और ट्रैक्टर चालक को रोक कर मारने पीटने लगे।
ट्रैक्टर चालक फैज अली के बचाव में जब लोग पहुंचे तो विपक्षी विजय बहादुर पाल, अरुण पाल, अयोध्या व मोनू पाल को मारपीट कर घायल कर दिए। मारपीट के दौरान ही एसओ अनिल कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस दोनों पक्षों के बीच शांति कायम कर सकी। एसओ ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें