फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित ऋण पत्रावलियों का निस्तारण करें बैंक : डीएम

Thu, 14 Mar 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-सीडी अनुपात बढ़ाने की दिशा में कार्य करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम ने विभिन्न बैकों में विभागीय योजनाओं के सापेक्ष लंबित ऋण पत्रावलियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी बैंकर्स को सीडी अनुपात बढ़ाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के सापेक्ष लंबित पत्रावलियों का निस्तारण करने से सीडी अनुपात बढ़ने के साथ-साथ योजनाओं का लाभ दिलाया जा सकेगा।
डीएम ने सभी बैकर्स को लंबित फाइल को भेजने व आरसी वाले खातों में वसूली के निर्देश दिए। बैठक में बैकों से प्रतिशाखा ग्राहक बढ़ाने, प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में ऋण अनुपात बढ़ाने पर भी चर्चा की गयी। डीएम ने वार्षिक ऋण योजना सहित अन्य योजनाओं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, स्टैंड अप इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, मुद्रा योजना आदि में जनपद के बैकों के आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष योजनावार प्रगति की जानकारी ली। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारी व बैक के प्रतिनिधि से प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि ऋण पत्रावलियों को बैकों में अनावश्यक रूप से लंबित न किए जाएं। डीएम ने अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित सभी बैंकर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड धारकों सहित अन्य योजनाओं के आवेदकों की ऋण संबंधित पत्रावली का परीक्षण करते हुए पात्र आवेदकों का ऋण स्वीकृत करते हुए योजनाओं का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम जय प्रकाश, सीडीओ संत कुमार, लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, पीओ डूडा प्रेमेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें