फोन पर समस्या बताए, घर पर इलाज पाएं
- विशेष परिस्थिति में मरीज के घर पहुंचकर करेंगे निशुल्क उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। नाक, कान और गला विशेषज्ञ डॉक्टर आशुतोष पांडेय कोरोना वायरस के मद्देनजर लोगों के बचाव में उतर आए है। पूर्व में डॉक्टर आशुतोष पांडेय जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज बस्ती में उनकी तैनाती है।
डॉक्टर आशुतोष पांडेय ने बताया कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए लॉकडाडन कर दिया गया है। लोगों को अपने घरों पर ही रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी को नाक, कान और गला से संबंधित कोई परेशानी होती तो उन्हें फोन करके अपनी परेशानी बताए तो उसे व्हाट्सएप के जरिए दवाएं लिखकर भेज देंगे। इलाज से संबंधित दवाएं अपने निकट के मेडिकल स्टोर से प्राप्त कर सकते है। विशेष परिस्थिति में वह खुद मरीज के घर पहुंच कर निशुल्क उपचार करेंगे। चिकित्सक ने बताया कि मरीज उनके मोबाइल नंबर 8573904805 और व्हाट्सएप नंबर 9473511610 पर मैसेज करके अपनी परेशानी बता सकते हैं। डॉक्टर आशुतोष पांडेय ने लोगों को सलाह दिया कि स्वस्थ्य रहे और घर पर रहे।