फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना

Fri, 01 Aug 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के कर्मचारी 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर शुक्रवार को भी बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान कर्मियों ने निजीकरण का फैसला वापस लिए जाने की मांग की। साथ ही कहा कि निजी घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए साजिश की जा रही है।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर राजेश कुमार ने बताया प्रबंधन निजी घरानों का हित देख रहे हैं। ऐसे अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया जा रहा है जो कर्मचारियों के हितों के खिलाफ कार्य कर रहे हैं। संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप मौर्य ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए।
उन्होंने कहा कि निजीकरण का फैसला उपभोक्ताओं व कर्मचारियों के हित में नहीं है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी सूरज प्रजापति ने कहा कि कुछ अधिकारियों के मिलीभगत के कारण निजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान इंजीनियर धनंजय सिंह, पंकज कुमार, मुकेश गुप्ता, अमित सिंह, शैलेंद्र यादव, पुष्पेन्द्र भारती, प्रदुम्न कुमार, श्रवण प्रजापति, धीरेंद्र यादव, उमेश चौधरी, मनोज यादव, रमेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें