फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उमस भरी गर्मी में सात घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति लोग बेहाल

विज्ञापन
 अंसार टोला के पास तार बदलते कर्मचारी।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जर्जर तार व पोल बदले जा रहे हैं। साथ ही जर्जर तारों के स्थान पर केबिल के तार लगाए जा रहे हैं। रविवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय पर अंसार टोला के बीच कार्य कराया गया। इस दौरान करीब सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में जर्जर तार व पोल बदलने का कार्य करीब छह माह से चल रहा है। मार्च में यह कार्य पूरा होना था लेकिन सुस्ती के कारण अब तक जारी है। डीएम आलोक कुमार की सख्ती के बाद कार्य में तेजी आई है। रविवार को अंसार टोला सहित विभिन्न क्षेत्रों में जर्जर तार व पोल हटाकर नए पोल व केबिल के तार लगाए गए। कार्य के दौरान बिजली आपूर्ति ठप रहने की वजह से उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। सुबह दस बजे बिजली गुल हुई और शाम को पांच बजे आपूर्ति बहाल हुई। शहर में बार-बार बिजली ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। राकेश कुमार, मुस्तफा व अन्य ने बताया कि बिजली की समस्या बनी हुई है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें