फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत संविदा कर्मियों ने थाने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
महुली थाने पर अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करते विद्युत संविदा कर्मी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
विद्युत संविदा कर्मियों ने थाने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

साथी की पिटाई से नाराज, कार्रवाई नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी
पुलिस के आश्वासन पर लौटे विद्युत कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर में तैनात संविदा कर्मी की पिटाई से नाराज संविदा कर्मी भड़क गए। शनिवार को विद्युत कर्मी महुली थाने पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किए। आरोप है कि लखनापार गांव निवासी दो लोगों ने संविदा कर्मी की पिटाई कर दी। कर्मियों ने चेतावनी दी कि अगर करवाई नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार करेंगे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के लहरी सुअरहा गांव निवासी सुभाष चंद्र पुत्र रामसूरत मुखलिसपुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। आरोप है कि वह शनिवार को महुली क्षेत्र के भिटहा गए थे। उसी दौरान लखनापार गांव के रहने वाले दो लोग पहुंच गए और अपशब्द कहने लगे। एतराज करने पर लोगों ने उनकी पिटाई कर दी और जानमाल की धमकी भी दी। संविदा कर्मी का आरोप है कि करीब एक माह पूर्व लखनापार में वह टीम के साथ खराब बिजली को सही करने गए हुए थे। उसी दौरान मामूली बात पर उक्त दोनों लोगों ने लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लिया था। इसी खुन्नस में उनकी पिटाई की गई है। संविदा कर्मी की पिटाई की खबर जब साथियों को हुई तो वे भड़क गए तथा महुली थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन किए। थानाध्यक्ष से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने भरोसा दिया कि नियमानुसार कार्रवाई होगी, तब जाकर कर्मी शांत हुए। इस मौके पर विद्युत कर्मी कृष्ण शंकर, विपिन राय, आशुतोष सिंह, राम केश, गोविन्द उर्फ नागराज, राहुल, विजय भान, राजन सिंह, राम केश, राजेश, घनश्याम, सोमनाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें