- सभी थानों पर की गई जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के सभी थानाे पर शनिवार को थाना समाधान पर जन सुनवाई आयोजित हुई। थाना समाधान दिवस पर कुल 37 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। जिनमे से आठ प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष 29 शिकायतपत्रों को तय समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिम्मेदारों को सौंप दिया। फरियादी निराश लौट गए।
एएसपी शशि शेखर सिंह ने थाना समाधान दिवस पर थाना महुली पर पहुंचकर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में जन सुनवाई की। थाना पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया। वहां मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए कहा। थाना समाधान दिवस पर जन सुनवाई के बाद एएसपी ने वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध में फीडबैक भी लिया। जनपद स्तर पर थाना समाधान दिवस पर पूर्व के 15 शिकायतों को भी निस्तारण किया गया।