फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सिलिंडर के दाम कम कर महिलाओं को होली का दिया तोहफा

Sat, 09 Mar 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गैस के दाम ज्यादा होने से किचन का बजट बिगड़ जा रहा है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में सौ रुपये कम करने की घोषणा महिलाओं को रास आ गई है। महिलाओं ने इस पर खुशी जताई है। महिलाओं का कहना है कि रसोई गैस के दाम बढ़ने से उन्हें परेशानी हो रही थी। किचन का बजट बिगड़ जा रहा है। उम्मीद थी कि कम से कम पांच सौ रुपये कम होंगे, लेकिन 100 रुपये कम होने से होली पर काफी राहत मिलेगी। महिलाओं ने अपनी खुशिया साझा कीं। गृहणी कमलजीत कौर ने बताया कि रसोई गैस की कीमत कम होने से थोड़ी राहत मिली है। यह निर्णय सही है। इसके दामों में और कमी होनी चाहिए। इस ओर प्रधानमंत्री मोदी को ध्यान देना चाहिए। वहीं वर्षा गुप्ता ने बताया कि रसोई गैस सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ रहे थे, जिससे आम नागरिक परेशान था। प्रधानमंत्री ने होली से पहले सौ रुपये कम कर महिलाओं को तोहफा दिया है। जो सराहनीय कदम है।

-
बोलीं महिलाएं
घरेलू गैस के दाम में जो कमी आई है वह सराहनीय है। सबसे अच्छी बात ये है कि महिला दिवस के मौके को पीएम मोदी ने खाली नहीं जाने दिया। महिलाओं को गैस की कीमतों में कमी कर होली का तोहफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रियंका त्रिपाठी, गृहणी

महंगाई से आम आदमी परेशान है। ऐसे में घरेलू गैस सिलिंडर सौ रुपये कम करने की घोषणा से मध्यम और कमजोर वर्ग को होली में काफी राहत मिली है। इससे महिला वर्ग खुश है।
- लता सिंह, गृहणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें